August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में मनाया काँग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस।

Spread the love

देश भर में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस माह के पास देवभूमि में विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।

काशीपुर में आज द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 137 वे स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मिष्ठान एवं महान विभूतियों को याद किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी मुक्ता सिंह, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, आशीष अरोरा बॉबी, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर अपने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही विकास की जननी है। 60 वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने देश के प्रत्येक नागरिक को जमीनी स्तर पर विकास करने में सक्षम भूमिका निभाने में आगे रही। कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए स्थानीय क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक हर हाल में जिताने का जनता से आह्वान किया। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी की क्या भूमिका रही किसने योगदान दिया इस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को वह सब कुछ दिया जिसकी वजह से आज भी विश्व भर में भारत का परचम लहराता है। चाहे इसमें शिक्षा का क्षेत्र हो स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, मेडिकल का क्षेत्र हो, तकनीकी का क्षेत्र हो। इन सभी क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ने सभी धर्म जातियों को समानता का अधिकार देते हुए चहुमुखी विकास किया। हमें खुशी है कि देश में अब तक कांग्रेस पार्टी ने जो विकास किया वह अभी तक किसी भी पार्टी में नहीं किया। मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, मुक्ता सिंह, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया, अजिता शर्मा, अब्दुल सलीम एडवोकेट. गौतम मेहरोत्रा, राजू छीना, अर्पित मेहरोत्रा, सुभाष पाल, ब्रह्मा सिंह पाल, विकल्प गुड़िया, शफिक अहमद अंसारी, डॉ० रमेश कश्यप, मीनू गुप्ता, गीता चौहान, जय सिंह गौतम, रोशनी बेगम, मशरूम हुसैन, प्रदीप जोशी, अब्दुल अजीज कुरैशी, मंसूर अली मंसूरी, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed