October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

उत्तराखंड STF ने साइबर पुलिस के साथ मिलकर पंजाब बॉर्डर परदेर रात की यह बड़ी कार्यवाही।

Spread the love

पंजाब के फरीदकोट में उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास संयुक्त कार्यवाही करते हुए नए तरीके से साइबर फ्रॉड कर रहे गैलेक्सी नामक कंपनी के मालिक रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्यवाही के दौरान आरोपी रोहित के पास से दर्जनों डेबिट कार्ड, मोबाईल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। रोहित के द्वारा हांगकांग से फर्जी वेबसाइट के माध्यम से देहरादून निवासी एक व्यक्ति से सोना, मसाले और शराब की बिक्री का लालच देकर 15 लाख की धोखाधड़ी कर चुके हैं। वहीं कंबोडिया से जुड़े साइबर अपराधियों से भी कनेक्शन होने की बात सामने आ रही है। उत्तराखंड एसटीएफ रोहित से अन्य जानकारी भी खंगाल रही है। वहीं उम्मीद है कि मामले में जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।