काशीपुर में आज रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

आपको बताते चलें कि काशीपुर के मोहल्ला गंज के रहने वाले मोहित पाल नामक युवक ने रिच लुक ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी ले रखी थी जिसका कि शोरूम काशीपुर में रामनगर रोड स्थित चीमा चौराहे पर है। रोजाना की तरह आज देर शाम शोरूम के मैनेजर पवन वर्मा शोरूम बंद कर घर चले गए थे कि तभी शोरूम से धुएं का गुबार उठता देख सामने स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने उसे फोन पर सूचना दी जिसके बाद उसने आकर जैसे ही शोरूम का शटर उठाया, आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया।


जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा