काशीपुर में आज से फायर स्टेशन में श्रद्धांजलि परेड के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हो गई। श्रद्धांजलि परेड कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे काशीपुर सीओ ने इस दौरान साल 1944 में शहीद हुए 66 फायर कर्मियों के साथ अन्य शहीद हुए फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बताते चलें कि 14 अप्रैल वर्ष 1944 के दिन मुंबई बंदरगाह पर आग लगने के कारण आग पर काबू पाते समय 66 दमकल कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। तब से आज के दिन को प्रतिवर्ष फायर दिवस के रूप में मनाया जाता है। फायर दिवस के मौके पर आज फायर स्टेशन काशीपुर में सीओ वीर सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव की उपस्थिति में श्रद्धांजलि परेड का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि परेड के दौरान अग्निशमन सेवा के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

इस दौरान दमकल कर्मियों के द्वारा रकीली का आयोजन कर अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पहले दिन नगर क्षेत्र में आम जनता को अपनी सुरक्षा के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीओ काशीपुर वीर सिंह ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत रोजाना फायर कर्मियों द्वारा कार्यक्रम रैलियों, जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा, जोकि स्कूलों, बैंकों आदि स्थानों पर आयोजित होंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर मॉकड्रिल के माध्यम से आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा