October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

पुलिस ने ईवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत चलाया चेकिंग अभियान, जानिए कितने वाहन किये सीज।

Spread the love

पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं के निर्देश पर कुमाऊं भर में चलाए जा रहे ईवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत पुलिस के द्वारा नाबालिग बाईक चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा लगातार अभियान जारी है। ईवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत काशीपुर में कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार में रेट्रो साइलेंसर मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 5 वाहनों को सीज किया। इस दौरान कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए उनसे ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें।