काशीपुर में बीती रात्रि शुरू हुए रामलीला मंचन के शुरू होने से पूर्व रामलीला कमेटी की बड़ी लापरवाही के चलते घटना घट गई। गनीमत रही कि मंच पर किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आपको बताते चलें कि बीती रात्रि से काशीपुर में रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के बैनर तले रामलीला का मंचन का शुभारंभ हुआ था। जिस समय रामलीला के मंचन का शुभारंभ हो रहा था उसी समय वहां चल रहा पंखा अचानक ऊपर से नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय रामलीला का मंचन नहीं हो रहा था नहीं तो किसी भी तरह की बड़ी अनहोनी हो सकती थी। रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला मंचन के लिए सारी व्यवस्था 2 दिन पूर्व से ही की जा रही थी लेकिन मंच पर घटित इस घटना ने रामलीला कमेटी के द्वारा की गई तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। रामलीला के मंच पर अचानक घटित इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद हो गया जोकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।