October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कश्मीर से लेकर राजस्थान बॉर्डर पर मिले पाकिस्तान से आये जहाजनुमा गुब्बारे।

Spread the love

खबर प्रवाह (02 नवम्बर, 2022)

जम्मू कश्मीर से लेकर राजस्थान तक पाकिस्तानी जहाजनुमा गुब्बारों के मिलने की सूचना मिलने से हड़कम्प मच गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। जम्मू कश्मीर के सांबा क्षेत्र में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब नड़ ब्लॉक के तैन्थ गांव में खेल रहे बच्चों ने जहाजनुमा गुब्बारा देखा। गुब्बारे पर पाकिस्तान और उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। बच्चों की नजर जैसे ही उस गुब्बारे पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जम्मू कश्मीर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना सांबा के पहाड़ी ब्लॉक नड के खेतों की है। यहां से पाकिस्तान का बॉर्डर महज 20 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सांबा के नड इलाके में हरे और सफेद रंग हवाई जहाज के आकार वाला एक गुब्बारा मिला है। इसमें बीएचएन और अमीरात लिखा हुआ है। वहीं राजस्थान के बीकानेर में भी मंगलवार सुबह हवाई जहाज की आकृति में पाकिस्तानी गुब्बारा पाया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह राजस्थान में बीकानेर के दंतौर थाना क्षेत्र में भी एक हवाई जहाज की आकृति में पाकिस्तानी गुब्बारा पाया गया। खाजूवाला के सर्किल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हवाई जहाज की आकृति का सफेद और हरे रंग का एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि संभवत: यह सीमा से हवा में उड़कर आ गया है और अब मामले की जांच की जा रही है।