April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

मौसम के बदले मिजाज ने आम लोगों को दी राहत।

Spread the love

खबर प्रवाह (23 मई 2023)

मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है। जिसके चलते दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज ने चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत दी है। आज देर शाम से ही उत्तर भारत के दिल्ली एनसीआर तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों के अन्य स्थानों के साथ-साथ उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद देश तूफानी हवाओं और बादलों में तेज गरज की आवाजों के साथ साथ तेज़ बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे आम लोगों ने राहत की सांस ली है। तूफानी हवाओं के चलते अनेक स्थानों पर विशालकाय पेड़ गिरने से जहां मार्ग अवरुद्ध हो गए तो वही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।