August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भाजपा जिला उपाध्यक्ष और नारी वन्दन यात्रा की जसपुर विधानसभा संयोजक आकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली नारी वन्दन यात्रा।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (07 मार्च, 2024)

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में निकाली जा रही नारी वन्दन यात्रा प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ जसपुर विधानसभा में भी निकाली गई।

जसपुर में यात्रा के दौरान मीडिया से रुबरू होतीं यात्रा संयोजक आकांक्षा ठाकुर।

भाजपा की जिला उपाध्यक्ष और जसपुर विधानसभा की यात्रा संयोजक आकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई इस नारी वन्दन यात्रा का शुभारंभ जसपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने किया। यात्रा संयोजक आकांक्षा ठाकुर के मुताबिक नारी वन्दन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओ ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर “10 साल बेमिसाल” के माध्यम से लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार की योजनाएं घर घर तक पहुंचाई जा रही हैं। यात्रा सुभाष चौक से शुरू होकर जोशियान मोहल्ला, शिव मंदिर और कोतवाली रोड होते हुए सम्पूर्ण जसपुर में निकाली गई।

You may have missed