October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “चुनाव का पर्व देश का गर्व” कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया।

Spread the love

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज दिनांक 06-03-2024 को मतदाता जागरूकता अभियान SVEEP के अन्तर्गत “चुनाव का पर्व, देश का गर्व” के अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन एवं कैम्पस एम्बेस्डर डॉ0 रंजना के संयोजन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने हस्ताक्षर के माध्यम से चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी एवं शत-प्रतिशत मतदान का प्रण लिया। इस अवसर पर एसो0 प्रोफेसर डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, डॉ0 वन्दना सिंह, असि0 प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 मंगला, डॉ0 मीनाक्षी पन्त, श्रीमती कृति टण्डन आदि उपस्थित रहीं।