काशीपुर से आज माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे महिलाओं और पुरुषों भक्तों के जत्थे को आज समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने मिष्ठान खिलाकर एवं माल्यार्पण कर रवाना किया।

मधुवन नगर से रवाना हुए भक्तों के इस जत्थे में शामिल भक्तों के मुताबिक वह माता के जयकारों के साथ देश व प्रदेश में खुशहाली और अमन चैन के लिए वह मां वैष्णो देवी से कामना करेंगे।इस अवसर पर आशीष अरोरा बॉबी ने सभी माता के भक्तों को शुभकामनाएं दीं। इस जत्थे में खेमचंद्र प्रजापति, भूरी देवी भगवान दास गीता देवी अनु सैनी जसवंत सिंह सुशीला देवी मनीष अनिल प्रजापति देवेंद्र मनोज विपिन सचिन व ब्रजेश सैनी नितिन आदि शामिल हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था बस से वैष्णो देवी की यात्रा पर आज सुबह रवाना हुआ।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा