उत्तर भारत के विख्यात तीर्थ माता श्री पूर्णागिरि मेले की तैयारियां प्रशासन ने अभी से तेज कर दी है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने तहसील में नगर पालिका, मेला समिति, व्यापार मंडल, होटल एशोसिएसन, टैक्सी यूनियन आदि के साथ मेले की व्यवस्थाओ की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया तो वही आज गुरुवार को पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा और उनकी टीम के साथ मेले की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शारदा घाट के सौंदर्यीकरण के विषय मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। संयुक्त निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा के अलावा वार्ड सभासद योगेश पांडेय, हसीब अहमद, कपिल उप्रेती, अवर अभियंता श्री वसीम, कर निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल, पालिका लिपिक अनुराधा यादव, विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल तथा पूरन लाल शाह उपस्थिति रहे।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।