August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करना पड़ा महंगा, मेडिकल स्वामी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच प्रदेश के साथ-साथ काशीपुर में भी हॉस्पिटल संचालक तथा मेडिकल स्टोर स्वामी आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं। इसी के तहत काशीपुर में दोपहर बाद निजी चिकित्सालयों के खिलाफ हुई कार्यवाही के बाद टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आठ सौ या एक हजार रुपये कीमत के दो ऑक्सीमीटर को 3160 रुपये में बेच रहा था। मेडिकल स्टोर संचालक को ऑक्सीमीटर सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

काशीपुर कोतवाली में जिले के पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी प्रमोद कुमार के निर्देशन व इंस्पेक्टर कोतवाली संजय पाठक के नेतृत्व में टांडा चौकी पुलिस ने आज देर शाम को क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टांडा उज्जैन तिराहे के पास आलिंद एंड ब्रदर्स मेडिकल स्टोर का संचालक विनीत भारद्वाज ओवर रेट पर पल्स ऑक्सीमीटर बेचता मिला। 800 से 1000 रुपये कीमत के एक पल्स ऑक्सीमीटर को आरोपित 1580 रुपये में बेच रहा था। इस तरह वह दो ऑक्सीमीटर 3160 रुपये के बेच रहा था। ऑक्सीमीटर पर 5200 रुपये एमआरपी अलग से चिट लगाकर लिखी गई थी। आरोपी विनीत भारद्वाज से पूछताछ में पता चला है कि काशीपुर के ही निवासी अली नाम का व्यक्ति इस तरह के पल्स ऑक्सीमीटर की सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी विनीत और अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिले के पुलिस कप्तान ने बताया कि मेडिकल स्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 51 आपदा अधिनियम, 3 आवश्यक वस्तु अधिनियम के साथ-साथ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही मामले में जांच के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोकने के लिए डॉक्टर के साथ-साथ एंबुलेंस संचालकों तथा संबंधित अन्य के साथ बैठक भी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

You may have missed