August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

हल्द्वानी के मिठाई कारोबारी का कैसे हुआ एक्सीडेंट, सीसीटीवी फुटेज में देखिए।

Spread the love
एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज

हल्द्वानी के मशहूर मिठाई कारोबारी दिनेश गुप्ता की आज सुबह ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। वहीं एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी देर शाम तक सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि ट्रक ने कैसे स्कूटी सवार दिनेश गुप्ता को रौंद दिया और वहां से ट्रक चलता बना। फिलहाल पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है तो वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच में जुटी है।आपको बताते चलें कि आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे स्टैंडर्ड स्वीट्स के स्वामी दिनेश गुप्ता स्कूटी से अपनी दुकान की तरफ जा रहे थे कि तिकोनिया चौराहे से आगे नैनीताल रोड पर काठगोदाम से हल्द्वानी क आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 टीबी /8002 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही बागेश्वर निवासी चालक को हिरासत में ले लिया है।

You may have missed