हल्द्वानी में आज 108 एबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस दौरान घटना में चालक स्टीयरिंग और डैशबोर्ड के बीच बुरी तरह फंस गया और चालक करीब आधा घंटे तक वाहन में ही फंसा रहा।

काठगोदाम-हेड़ाखान मार्ग पर आपातकालीन 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराई। हादसे में एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी तो वहीं घटना में चालक स्टीयरिंग और डैशबोर्ड के बीच बुरी तरह फंस गया। घटना उस वक़्त घटित हुई जब एम्बुलेंस चालक कमल हैड़ाखान से गर्भवती महिला को हल्द्वानी ले जा रहा था। इस दौरान 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी वाहन से अस्पताल को भेजा, जबकि चालक मामूली घायल बताया जा रहा है।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।