नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3 वर्ष सेवा और उत्कर्ष आरोग्य मंथन 3.0 पुरुष्कार से स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश के बेहतर कार्य करने पर काशीपुर के नव्या हॉस्पिटल को सम्मानित किया। देहरादून में आयोजत कार्यक्रम में योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के दर्जन भर से अधिक अस्पतालों को सम्मानित किया गया। मुरादाबाद रोड स्थित नव्या हॉस्पिटल हमेशा से ही गरीब और असहाय लोगों के इलाज के लिए अग्रणी रहा है। इसी का नतीजा है कि नव्या हॉस्पिटल ने कम समय में ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होते हुए एक नया मुकाम हासिल किया है। वहीं नव्या हॉस्पिटल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। वहीं फोन पर शुभकामनाएं देने वालों की भरमार लगी हुई है।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा