August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए तत्पर: दीपिका गुड़िया आत्रेय

Spread the love

काशीपुर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ॰ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने 27 सितंबर को किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए तत्पर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि यह वही किसान है जो पूरे देश को पेट भरने के लिए अनाज पैदा करता है। कभी भी किसी देश के नागरिक को भूखा नहीं सोने देता है आज किसानों के साथ यह भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर उनका शोषण कर रही है ? कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आंदोलन केवल कांग्रेस व किसानों का नहीं है बल्कि पूरे देशवासियों का यह आंदोलन है सभी देश के नागरिकों को कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देकर अन्नदाता किसानों की हक हकूक की लड़ाई में एकजुट होकर केंद्र में बैठी भाजपा की तानाशाही दमनकारी नीतियों को जगाने के लिए देश की जनता को आगे आना होगा। पीसीसी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के मद में चूर होकर किसानों के ऊपर कृषि बिलो को लादकर शोषण करने पर उतारू है, उसका जवाब भाजपा को भविष्य में होने वाले चुनाव में जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि 60 सालों से पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा एक ही नारा देश में गूंजता था जय कांग्रेस जय किसान का आज भाजपा सरकार की खोखली नीतियों के चलते पूंजीपतियों की की तिजोरीयो को भरने का काम भाजपा कर रही है और किसानों पर कृषि कानून लादकर सड़कों पर उतरने के लिए किसानों को मजबूर कर रही हैं।

You may have missed