विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में कांग्रेस की ताकत लगातार मजबूत हो रही है। पार्टी को बुजुर्गों, महिलाओं व युवाओं का भारी समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। विभिन्न राजनैतिक दलों से नाता तोड़कर युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है। युवाओं का साथ मिलने से कांग्रेस की जीत की राह और आसान होती जा रही है। अब भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी छोड़कर आये करीब दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस ज्वॉइन की है। प्रदेश कांग्रेस सचिव मुशर्रफ हुसैन एवं युवा कांग्रेसी अर्पित मेहरोत्रा के आहवान पर आये इन सभी युवाओं को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेन्द्र सैनी, राजेश कुमार, मोहम्मद आसिफ, विमल कुमार, विशाल, विक्की शर्मा, हिमांशु शर्मा, कृष्णपाल, हर्षित राणा, मौहम्मद तौहीद, मनोज कुमार व सौरभ सैनी आदि थे। सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का संकल्प लिया।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा