August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस सरकार आने पर ₹500 प्रति सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा- अर्पित मेहरोत्रा

Spread the love

युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार आने पर प्रत्येक युवा को रोजगार दिया जाएगा। काशीपुर क्षेत्र में शुगर मिल के पास एजुकेशन हब की स्थापना की जाएगी। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाते हुए कांग्रेस सरकार आने पर ₹500 प्रति सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा। प्रेस को जारी बयान में अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में जनता जनार्दन को एकजुटता के साथ कांग्रेस की विचारधारा से अब जुड़ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि काशीपुर में लगातार बीस वर्षों से अवरुद्ध विकास को गतिमान करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा को भारी वोटों से विजय बनाएं ताकि काशीपुर में शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित एजुकेशन हब बनाने का मार्ग प्रशस्त हो और क्षेत्र को ऊबड़-खाबड़ सड़कों से निजात दिलाये जाने के साथ ही अन्य विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

You may have missed