August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में ग्राम पंचायत फिरोजपुर की निर्विरोध ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ हुई इस पार्टी में शामिल।

Spread the love

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 11 जुलाई 2025

काशीपुर में ग्राम पंचायत फिरोजपुर से निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने पर श्रीमती मंजू ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ निगम कार्यालय में पहुंचकर महापौर दीपक बाली की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस दौरान भाजपा के काशीपुर विधानसभा के पंचायत चुनाव प्रभारी विवेक सक्सेना , जिलाध्यक्ष मनोज पाल , काशीपुर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस , मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह , मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल , मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा , गगन काम्बोज जसवीर सिंह सैनी चौधरी समरपाल सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के दर्जनों समर्थक मौजूद रहे । महापौर दीपक बाली सहित सभी ने श्रीमती मंजू को निर्विरोध चुने जाने पर अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी और भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया

You may have missed