काशीपुर नगर क्षेत्र से 54 वर्षीय व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश कराने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार राजेश टंडन, उम्र करीब 54 वर्ष, खतरीयान स्ट्रीट स्थित बंदरों वाले मंदिर के पास रहते हैं। वह 7 अगस्त 2026 की रात से लापता हैं। परिवार ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक राजेश टंडन की लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच है और शरीर दुबला-पतला है। उनके बाल काले और दाढ़ी सफेद है। लापता होने के समय वह पैंट, शर्ट और जूते पहने हुए थे।
राजेश टंडन के लापता होने के बाद से परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुत्र उत्सव टंडन ने कोतवाली पुलिस से पिता की गुमशुदगी दर्ज कर शीघ्र तलाश कराने की गुहार लगाई है। साथ ही किसी व्यक्ति को उनके संबंध में जानकारी मिलने पर परिवार अथवा पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।