April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

आशीष अरोरा बॉबी ने माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जत्थे को किया रवाना।

Spread the love

काशीपुर से आज माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे महिलाओं और पुरुषों भक्तों के जत्थे को आज समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने मिष्ठान खिलाकर एवं माल्यार्पण कर रवाना किया।

मधुवन नगर से रवाना हुए भक्तों के इस जत्थे में शामिल भक्तों के मुताबिक वह माता के जयकारों के साथ देश व प्रदेश में खुशहाली और अमन चैन के लिए वह मां वैष्णो देवी से कामना करेंगे।इस अवसर पर आशीष अरोरा बॉबी ने सभी माता के भक्तों को शुभकामनाएं दीं। इस जत्थे में खेमचंद्र प्रजापति, भूरी देवी भगवान दास गीता देवी अनु सैनी जसवंत सिंह सुशीला देवी मनीष अनिल प्रजापति देवेंद्र मनोज विपिन सचिन व ब्रजेश सैनी नितिन आदि शामिल हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था बस से वैष्णो देवी की यात्रा पर आज सुबह रवाना हुआ।