इश्क करना एक युवक को भारी पड़ गया, उसे क्या पता था कि जिस राह पर वह मोहब्बत की गाड़ी बढ़ा रहा है उस पर आगे मौत है। प्रेम मिलन के दौरान ही अचानक घर की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में प्रेमी आ गया। अपनी प्रेमिका संग समय बिता रहे शख्स की मौत हो गई। मामला झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र का है जहां के करकोमा गांव के दशरथ भुइयां के बेटे की शादी में मेराल थाना क्षेत्र के ही सिरहे गांव निवासी कामेश्वर भुइंया की बेटी शामिल होने आई थी। रिश्तेदार के बेटे की बारात जाने के बाद युवती ने मौका पाकर अपने उसी गांव के ही रहने वाले प्रेमी सुरेंद्र मेहता उर्फ बाबूराम पुत्र हरिहर महतो को घर बुला लिया। उसके आते ही दोनों यहां मौजूद बिजली सब-स्टेशन के बगल स्थित एक जर्जर मकान में चले गए। जिस समय दोनों उस घर में पहुंचे कि तभी अचानक ही जोरों से बारिश शुरू हो गई। अभी उनका प्रेम मिलन चल ही रहा था कि बारिश की वजह मकान की कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से 45 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ बाबूराम इसमें दब गया। युवती के भी दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी इतनी हिम्मत नहीं थी घर से बाहर निकल सके। तुरंत ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना के बाद युवती की चीख-पुकार से गांववाले वहां पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला।





सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबरखेड़ा गांव में मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम सहित पुलिस टीमें तलाश में जुटी, देखिए वीडियो।
आईटीआई पुलिस ने किया रवि पपनै पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
काशीपुर में पुलिस और एसओजी के साथ मुठभेड़ में स्मैक तस्कर घायल, एसएसपी पहुंचे काशीपुर, देखिये वीडियो।