खबर प्रवाह (News Flow) 17 अगस्त, 2026
काशीपुर कोतवाली के प्रतापपुर क्षेत्र में आज सुबह खेत में गिरी एक स्विफ्ट कार से व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव के गले पर संदिग्ध चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मौत की सही वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब सात बजे डायल 112 के माध्यम से प्रतापपुर चौकी को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार सड़क से नीचे खेत में गिरी हुई है और उसमें एक व्यक्ति मौजूद है, जिसकी संभवतः मौत हो चुकी है। सूचना पर एसआई संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार और उसमें मौजूद व्यक्ति को खेत से बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र सोहन सिंह, निवासी बाजावाला, ढकिया नंबर एक, कुंडेश्वरी के रूप में की। शव को मोर्चरी भिजवाया गया। पंचनामा की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो कुछ चोटें सामान्य सड़क दुर्घटना से हुई प्रतीत नहीं हुईं। विशेष रूप से गले पर मिले चोटों के निशान संदिग्ध पाए गए।
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। पुलिस ने फील्ड यूनिट और एसओजी टीम को भी जांच के लिए लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों से तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।
काशीपुर में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, काशीपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 135 फीट ऊंचे तिरंगे का मेयर दीपक बाली ने किया उद्घाटन