August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए कहां कब्र में दफन लड़की की लाश निकालकर बलात्कार करने वाले को पुलिस ने क्या दी सजा।

Spread the love

अब तक आपने अक्सर युवती, महिला तथा किशोरी के साथ रेप की घटनाओं के बारे में सुना होगा लेकिन आज अमानवीयता की ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। पाकिस्तान में एक ऐसी अमानवीय घटना देखने को मिली है जिसे सुनकर आपकी भी रुह कांप जाएगी। दरअसल जिस दिन पाकिस्तान में जश्न-ए-आजादी मनाने की तैयारियां चल रही थी उसी दिन सिंध प्रांत के थट्टा जिले में यह भयानक घटना हुई, जिसमें आरोपी ने अशरफ चांडीओं गांव में दफन की गई एक 14 साल की लड़की के शव के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।
हालांकि पुलिस ने कार्रवाई कर एनकाउंटर में आरोपी को मार गिराया है। दरअसल, यहां कुछ दिनों पहले एक किशोरी की बुखार होने के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके शव को पास के कब्रिस्तान गुलामुल्लाह में दफन कर दिया गया था। उसी रात इलाके के एक सनकी शख्स ने लड़की के शव को पहले कब्र से बाहर निकाला और वहां से आधे किलोमीटर दूर एक झाड़ी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और शव वहीं झाड़ियों के बीच छोड़कर फरार हो गया। उस आरोपी का नाम रफीक चांडीओं बताया जा रहा है। वह इलाके का जाना-माना बदमाश है। जब सुबह कुछ बच्चों ने लड़की की कब्र खुदी हुई और वहां से लाश गायब देखी तो उन्होंने इसकी जानकारी मृतक किशोरी के परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस भी आई और शव को ढूंढ़ा गया। थोड़ी देर बाद लड़की की लाश पास की झाड़ियों में मिली। लड़की के बदन से कफन गायब था, उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने शव की हालत देखकर तुरंत उसे पास के हॉस्पिटल भिजवाया और जांच करवाई। जिसमें पता लगा कि शव के साथ रेप किया गया है। इस गंभीर घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग गुस्से में आकर पुलिस के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लड़की के पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस कई घंटों के बाद आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष सिंध विधानसभा हलीम आदिल शेख भी लाव लश्कर के साथ गांव पहुंचे औऱ परिवार वालों से मुलाकत की। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इससे अफसोसनाक बात और कुछ नहीं हो सकती कि एक लाश को कब्र से निकाल कर उसके साथ ज्यादती की जाए। हलीप आदिल शेख ने स्थानीय पुलिस से बात करके आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उसे फांसी पर चढ़ाने की मांग की। इस शर्मसार करने वाली दुर्घटना के बाद इलाके की पुलिस की एक्टिव हो गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए हर एक टीम गठित की गई। पुलिस ने फिर इलाके में छापामारी अभियान चलाया जहां आरोपी रफीक चांडीओ को एक झाड़ी में पकड़ने की कोशिश की। उस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी थी। जवाब में पुलिस वालों ने भी फायरिंग कर उसे मार गिराया।

You may have missed