काशीपुर में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति के नेतृत्व में मोहल्ला थाना साबिक काशीपुर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रसन्न होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से अभिभूत होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और मोदी जी के देशहित समाज हित के निर्णयों को स्वीकार किया और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी की जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे युवाओं को रोजगार महिलाओं को रोजगार एवं बुजुर्गों व किसानों का सम्मान आदि कार्यों से प्रसन्न होकर भाजपा को अपनाया। साथ ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी द्वारा मोदी की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह सोशल मीडिया प्रभारी जफर मलिक, शाहिद अमजद साकिर सिद्दीकी दानिश सिद्धिकी लाईक अली हसन कफील सिद्धिकी आसिफ अंसारी साजिद सोएब राजू फारुख खान आसिफ अंसारी मोहमद अहमद खलील सलीम फिरोज अबरार अहमद सरफराज मुनब्बर साकिर हुसैन जी जुबेर आलम राशिद इब्ने हसन जावेद मंसूर खान फिरोज हुसैन शराफत अफसर अली दिलशाद जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा