पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों ने अचानक से सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 से करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें मूसेवाला की मौत हो गई। मूसेवाला पर यह हमला पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने के एक दिन बाद ही हुआ है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू मूसेवाला को मनसा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर के चलते सिद्धू मूसेवाला को आप के उम्मीदवार विजय सिंघला के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला मानसा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। सिद्धू मूसेवाला नाम से चर्चित सिद्धू को आम आदमी पार्टी (आप) के डॉ. विजय सिंगला ने 63,323 वोटों के अंतर से हराया था।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबरखेड़ा गांव में मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम सहित पुलिस टीमें तलाश में जुटी, देखिए वीडियो।