ख़बर प्रवाह (16 अप्रैल, 2023)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने अशरफ और अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है तो वही दूसरी तरफ सीएम आवास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीजीपी ने शहर भर में हाई अलर्ट जारी किया है। सभी पुलिसकर्मियों को शहरभर में रात भर गश्त के आदेश दिए है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज की सीमाएं सील कर दी गयी हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ हाईलेवल मीटिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी और गृह सचिव अपने विशेष विमान से प्रयागराज जा रहे है। इस दौरान प्रयागराज में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबरखेड़ा गांव में मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम सहित पुलिस टीमें तलाश में जुटी, देखिए वीडियो।