
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद के द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जहां बेटियां बेटों से आगे रही वहीं बेटियों की सफलता पर उनके कॉलेज प्रबंधन और परिजनों में भी खुशी का माहौल है। प्रदेश की वरीयता सूची में काशीपुर के श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अनम जहां ने 25वां स्थान पाकर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने स्कूल और अपने शहर का नाम रोशन किया है। अनम जहां की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और विद्यालय के प्रबंधक बाबा सुरेंद्र सिंह के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी गुप्ता के अलावा समस्त स्कूल स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। अनम जहां ने 500 में से 458 अंक प्राप्त किये। उन्होंने 91.60 प्रतिशत प्राप्त किये।

सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
लाल धारा कलेक्टिव: उत्तराखंड में सम्पूर्ण माहवारी स्वास्थ्य की ओर एक सार्थक पहल
लोहाघाट: प्रत्याशी नारायण लाल की जीत, बोले- “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
भीषण गर्मी का असर, जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगे