खबर प्रवाह (NEWS FLOW ) 14 मई, 2025
गर्मियों के मौसम में लोगों द्वारा ठंडे खाद्य पदार्थों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाअधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधमसिंह नगर में विशेष अभियान चलाकर काशीपुर में ठंडे पदार्थ के उत्पादों का निरीक्षण किया गया काशीपुर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की विभिन्न छह दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, एक्सपायरी डेट तथा गुणवत्ता संबंधी मानकों की गहनता से जांच की गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि अभियान के दौरान दो आइसक्रीम के सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, जूस और अन्य ठंडे पदार्थों की बिक्री तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी अथवा मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।

सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
भीषण गर्मी का असर, जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगे
अनम जहां ने किया नाम रोशन, मेरिट में पाया 25वां स्थान, बाबा सुरेंद्र सिंह और शिक्षकों ने दी शुभकामनायें।
महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल