खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 20 मई, 2025
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अब अर्धदिवसीय यानी हाफ डे व्यवस्था के तहत किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना जताई गई है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह अहम निर्णय लिया है।
जारी आदेश के अनुसार 20 मई 2026 से अगले एक सप्ताह तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-नर्सरी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजकर 30 मिनट तक संचालित किए जाएंगे। यह व्यवस्था ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने तक लागू रहेगी।
प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बुजुर्गों पर पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए एहतियात के तौर पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों, संस्थान प्रमुखों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
गर्मियों में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट: काशीपुर में छह दुकानों का निरीक्षण, आइसक्रीम के दो सैंपल जांच को भेजे
अनम जहां ने किया नाम रोशन, मेरिट में पाया 25वां स्थान, बाबा सुरेंद्र सिंह और शिक्षकों ने दी शुभकामनायें।
महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल