
पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे कोरोना संक्रमित असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 वर्ष की आयु में आज शाम निधन हो गया। गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज में शाम करीब 5:34 बजे गोगोई ने अंतिम सांस ली। गोगोई के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा ने यह जानकारी दी। स्व० गोगोई असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 84 वर्षीय गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।
बाजपुर में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम ऋचा सिंह को सौंपा ज्ञापन
लाल धारा कलेक्टिव: उत्तराखंड में सम्पूर्ण माहवारी स्वास्थ्य की ओर एक सार्थक पहल