उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पति के साथ मायके जा रही दूल्हन मौका मिलते ही प्रेमी के संग फुर्र हो गई. इसके बाद पति ससुराल पहुंचकर ससुर को इस घटना के बारे में बताया. फिर ससुर के साथ पति ने दुल्हन की तालाश की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.
दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के कोतवाली नीमगांव निवासी युवक की शादी 22 अप्रैल को थाना हैदराबाद की युवती से हुई थी. पीड़ित पति के तहरीर के अनुसार वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था. रास्ते में दोपहर बारह बजे वह अपनी पत्नी को लेकर कस्बा सिकंद्राबाद के बड़े चौराहे पर पहुंचा. इस दौरान उसकी पत्नी ने कहा कि सिर में दर्द हो रहा है. फिर पति चौराहे पर बाइक खड़ी कर दावा लेने मेडिकल की दुकान पर चला गया. इस दौरान विवाहिता का प्रेमी फिल्मी स्टाइल में बाइक लेकर आया. दुल्हन बिना देरी किए उसकी बाइक पर बैठ कर फुर्र हो गई. पीड़ित पति अपनी आंखों के सामने पत्नी को बाइक पर जाते हुए देखा और जब तक वह कुछ कर पाता तब तक विवाहिता का प्रेमी बाइक लेकर जा चुका था. इसके बाद परेशान युवक अपनी ससुराल गया और मामले की जानकारी दी. उसने ससुर के साथ पत्नी की तलाश की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. फिर युवक अपने ससुर के साथ स्थानीय थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी.





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।