April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

और जब बीच बारात दूल्हे को लेकर सरपट दौड़ पड़ी बारात की घोड़ी, जानिए फिर क्या हुआ…..

Spread the love

शादियों में अक्सर अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिल जाते हैं। जिसे देखकर और सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऐसा ही किस्सा देखने को मिला राजस्थान के अजमेर में, जहां एक घोड़ी दूल्हे को लेकर ही भाग निकली।

यह मजेदार किस्सा है राजस्थान के अजमेर के नसीराबाद का, जहां रामपुरा गांव से धूमधाम से एक दूल्हे की बारात निकली। तोरण की रस्म की तैयारी चल रही थी। सभी बाराती दूल्हे को घेरकर खड़े थे। तभी वहां हो रही आतिशबाज़ी की आवाज से घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को लेकर भाग निकली। यह देख बारातियों के होश उड़ गए। बारातियों ने कार और बाइक से पीछाकर करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर घोड़ी को पकड़ा। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, दूल्हे को भी कोई चोट नहीं आयी। हर कोई काफी खुश था लेकिन तभी घोड़ी की इस हरकत से पूरा माहौल ही बदल गया। हालांकि दूल्हे ने घोड़ी को रोकने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन घोड़ी को रोक पाना उसके बस में नहीं था।