October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए, भोपाल के किस अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी आग।

Spread the love

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित कमला नेहरू अस्पताल मे बच्चों के वार्ड में आग लग गयी। आग से तीन बच्चों की मौत हो गयी है। फिलहाल इस दर्दनाक अग्निकांड में का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बच्चों के जिस वार्ड में आग लगी वहां दो दर्जन के करीब बच्चे भर्ती थे। दर्जन भर के आसपास दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। मौके पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद हैं।

आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी जिसमें आईसीयू है। ताजा जानकारी के मुताब‍िक, सीएम श‍िवराज स‍िंंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना बेहद दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। हालांकि अभी यह नहींं बताया कि आग से घायल हुए बच्‍चों की संख्‍या कितनी है, लेकिन कुछ बच्‍चे घायल हैं।