
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 21 अप्रैल 2026 को जारी पूर्वानुमान में मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ने की बात कही गई है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 से अगले एक सप्ताह तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र और प्री-नर्सरी कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगी। वहीं कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों, स्कूल प्रबंधन समितियों और संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
लाल धारा कलेक्टिव: उत्तराखंड में सम्पूर्ण माहवारी स्वास्थ्य की ओर एक सार्थक पहल
लोहाघाट: प्रत्याशी नारायण लाल की जीत, बोले- “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
भीषण गर्मी का असर, जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगे