एक महिला ने अपने शराबी पति को कुछ इस अंदाज में सबक सिखाया कि पति को अस्पताल और पत्नी को पुलिस स्टेशन का मुँह देखना पड़ा। अपने शराबी पति को यह अजीबो-गरीब तरीके से सबक सिखाने की घटना गुजरात के सूरत जिले की पलसाणा तहसील के कडोदरा गांवकी है जहां में एक पति की शराब पीने की आदत से तंग एक महिला ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि पति सीधे हास्पिटल जा पहुंचा। यहां एक पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को एक टेम्पो के पीछे बांधकर करीब आधा किमी तक घसीट दिया।
टेम्पो रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पति को गंभीर हालत में सूरत के स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना से गुस्साए गांव वालों ने आरोपियों के टेम्पो को नाले मे पलट दिया। पकड़ी गई महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बालकृष्ण एक मिल में नौकरी करता है और शराब का आदी है। वह रोज शराब पीकर घर आता है और छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता है। इसी से तंग आकर उसने पति को सबक सिखाया। महिला ने शुक्रवार दोपहर टेम्पो चालक अपने भाई अनिल को घर बुलाया और बालकृष्ण को टेम्पो से बांधकर तकरीबन आधा किमी तक घसीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।