August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कक्षा 7 में पढ़ने वाले अपने प्रेमी के साथ तीन बच्चों की मां हुई फरार।

Spread the love

आज तक आपने प्रेम प्रसंग के अनेक मामले सुने होंगे लेकिन आज हम आपको ऐसे अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का है जहां तीन बच्चो की प्रेम दीवानी माँ प्रेम प्रसंग के चलते कक्षा 7 में पढ़ने वाले अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गयी।

दरअसल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में एक महिला अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों और पति को छोड़कर आधे से भी कम उम्र के सातवीं कक्षा के छात्र के साथ फरार हो गई है। महिला के गायब होने पर पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस जांच में पता चला कि 28 साल की महिला बारे में छानबीन करने पर पता चला कि वह 14 साल के लड़के के साथ अक्सर घूमा करती थी। लड़का भी अपने घर पर नहीं है। कुछ दिनों पहले गांव के कुछ लोगों को लड़के ने महिला के साथ भागने की बात भी बताई थी। महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7, 5 और 3 साल है। पुलिस के मुताबिक दोनों में प्यार एक साल पहले हुआ था, जब लड़के की उम्र महज 13 और महिला 27 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे, मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है। इसी बीच महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी सन्देह नहीं हुआ। महाशिवरात्रि के दिन दोनों मेले में गए, इसके बाद से घर नहीं लौटे। नाबालिग लड़के के परिवार के लोग इस घटना के बाद से परेशान हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस नाबालिग लड़के और महिला की तलाश में जुट गई है।

You may have missed