August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

चैती मेले में महिला दुकानदार सके साथ महिला बाउंसरों ने कि मारपीट

Spread the love

काशीपुर के चैती मेले में एक महिला ठेली संचालिका के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी सुषमा मेले में पकोड़ी की ठेली लगाती हैं। 2 अप्रैल की शाम झूला क्षेत्र में तैनात महिला बाउंसरों के साथ उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़िता ने आईटीआई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी व गवाहों के आधार पर 7 महिला बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर के चैती मेले में महिला ठेली संचालिका से मारपीट के मामले में गिरफ्तार सातों महिला बाउंसरों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। सिविल जज (जू.डि.) की अदालत ने सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया।

You may have missed