खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 10 अप्रैल, 2025
काशीपुर में कोतवाली पुलिस ने बिजली केबिल चोरी की बड़ी घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 कुंतल चोरी की गई बिजली केबिल, घटना में प्रयुक्त उपकरण और वाहन भी बरामद किए हैं।
मामले की शुरुआत 9 अप्रैल को हुई, जब कुंडेश्वरी उपकेंद्र के अवर अभियंता अकरम पत्र नवाब अली ने पुलिस को सूचना दी कि महादेव नगर कुंडेश्वरी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने 8 विद्युत पोलों से एचटी केबल काटकर चोरी कर ली है। चोरी की गई केबल का वजन करीब 12 से 15 कुंतल बताया गया। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इससे पहले कोतवाली कुंडा क्षेत्र में भी इसी तरह की केबिल चोरी की घटना दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। एसके सिंह और विभव सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी की टीम ने एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर और कोतवाली कुंडा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। 9/10 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर द्वारिका कॉलोनी, बिनसर के पास स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आफताब अली और जीशान निवासी रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 45 कुंतल चोरी की बिजली केबिल, कैंची, कटर जैसे उपकरण, एक स्कॉर्पियो कार और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है, जिनका उपयोग चोरी में किया गया था। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी, उपनिरीक्षक विपिन जोशी (एसटीएफ), अपर उपनिरीक्षक रवीश राम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है।

सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
चैती मेले में महिला दुकानदार सके साथ महिला बाउंसरों ने कि मारपीट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रंगोंत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन।
और जब सांसद जी के घर की हुई बत्ती गुल